Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन की बारीकियों से प्रशिक्षित होकर लौटे कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन की बारीकियों से प्रशिक्षित होकर लौटे कार्यकर्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026Updated:May 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन की बारीकियों से प्रशिक्षित होकर लौटे कार्यकर्ता

    संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, डिजिटल सशक्तिकरण और पंचायत चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, डिजिटल सशक्तिकरण, बूथ प्रबंधन और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
    जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समापन दिवस के विभिन्न सत्रों में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. समर सिंह, सत्यनारायण सिंह और राहुल शाहदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दिन की शुरुआत ध्वज प्रणाम, योगाभ्यास और शाखा कार्यक्रम के साथ हुई। 

    राहुलशाहदेव ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। डॉ. समर सिंह ने विचार परिवार की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि सत्यनारायण सिंह ने संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की। डॉ. प्रदीप वर्मा ने भाजपा के इतिहास, राष्ट्रवादी विचारधारा और ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को पार्टी की मूल पहचान बताते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।

    समापन सत्र में डॉ. रविन्द्र राय ने पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विशेष मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा करते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली की आलोचना की।

    प्रशिक्षण शिविर या सिर्फ औपचारिकता?

    भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बड़े नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जरूर बनाया, लेकिन कम उपस्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल संगठन की अंदरूनी स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का अनुशासन पर सख्त संदेश भी यह बताता है कि पार्टी अब निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई के मूड में है। अब देखना होगा कि यह शिविर संगठन को मजबूती देगा या फिर केवल “कोरम पूरा” करने वाला आयोजन बनकर रह जाएगा।

     

     

    दूसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर में झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री सह वर्ग प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, राजेश शुक्ला, डॉ राजीव, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, मंजीत सिंह, सागर राय, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के समेत मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

    भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन संगठन की बारीकियों से प्रशिक्षित होकर लौटे कार्यकर्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत, नीदरलैंड के बीच 17 समझौतों पर हस्ताक्षर, द्विपक्षीय संबंध रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया
    Next Article लक्ष्मीनगर में एमआरपी के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राहक पंचायत ने आयोजित की विद्यार्थी गोष्ठी

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.