राष्ट्र संवाद संवाददाता
कपाली ओपी अंतर्गत आपसी रंजिश को लेकर मानगो थाना क्षेत्र के युवक की चापड़ से हमला मामले में अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल.
मानगो थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 09 अगस्त 2025 को करीब दोपहर 2:30 बजे नगर परिषद के सामने स्थित पुल के पास मानगो निवासी एक युवक पर गोलमुरी के कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस संबंध में चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 134/2025 दिनांक 10 अगस्त 2025 को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले के प्राथमिक अभियुक्त शेख फैज (25 वर्ष), पिता शेख गुलाम हुसैन, निवासी न्यू डीएस फ्लैट, केबल टाउन, गोलमुरी, पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

