एसपी ने मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद को किया सस्पेंड
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: जिले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई कार्य में लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में की गई है. विभागीय स्तर पर मिली शिकायतों और प्रारंभिक जांच के बाद एसपी ने यह सख्त कदम उठाया. जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद मामले की समीक्षा की गई और दोष पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई. बता दें कि इससे पहले भी सात फरवरी 2025 को तत्कालीन मयूरहंड थाना प्रभारी अमित कुमार को अवैध बालू भंडारण में संलिप्तता पाए जाने पर लाइन हाजिर किया गया था.

