आरडी टाटा गोलचक्कर के पास ऑटो पलटा, महिला समेत चार घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप सोमवार देर शाम एक ऑटो पलटने से महिला सहित चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ऑटो साकची से स्टेशन की ओर जा रही थी

इसी दौरान आरडी टाटा गोल चक्कर के समीप एक स्कूटी के अचानक सामने आ जाने के कारण ऑटो चालक का ऑटो से नियंत्रण टूट गया और ऑटो बीच सड़क पर पलट गया. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य चलाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.

