Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: सदर अस्पताल जामताड़ा में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त आलोक कुमार और अन्य अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में नई लैब सुविधा का भी उद्घाटन किया गया, जिससे जिलेवासियों को जांच की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य को रक्त के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    मंत्री ने बताया कि सदर अस्पताल को हाईटेक बनाया जाएगा और जल्द ही यहां आईसीयू यूनिट की शुरुआत होगी। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    उपायुक्त आलोक कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रखंड स्तर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार ने 33 लाख के धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
    Next Article 5 साधु बांध मठिया से “गंगा” गाय लापता, महंत ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Svenska casinon med bäst användarupplevelse

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.