Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के मिश्रा बगान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व संदिप पाण्डेय द्वारा फूयू उर्फ रितेश कुमार सिंह के साथ मारपीट कर उसका हाथ-पैर तोड़ दिया गया था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से 08 मई 2026 की रात मिश्रा बगान क्षेत्र में सोनू झा, फूयू उर्फ रितेश कुमार सिंह और अन्य साथियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
    इस संबंध में टेल्को थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 09.05.2026 दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
    मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने 09/10 मई की रात बिरसा मुंडा जैम्को से सलगाजोरी फाटक जाने वाली कच्ची सड़क के पास बिरसा मुंडा प्रतिमा के समीप बनी झोपड़ी में छापेमारी कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    गिरफ्तार आरोपी:
    सोनू झा (29 वर्ष),
    रितेश कुमार सिंह उर्फ पुचु (29 वर्ष),
    बरामद सामग्री:
    7.65 बोर का एक देसी पिस्तौल
    7.65 बोर की तीन जिंदा गोलियां
    7.65 बोर के दो खोखा
    एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन (एयरटेल सिम सहित)
    पूछताछ में आरोपी सोनू झा ने खुलासा किया कि वह अवैध हथियार बिहार के सहरसा टाउन से खरीदकर लाता था और उसकी बिक्री भी करता था। उसने यह भी बताया कि पूर्व में उसने एक हथियार मनोज कुमार नामक व्यक्ति को बेचा था, जो हत्या जैसे गंभीर अपराध में जेल जा चुका है।
    अपराधिक इतिहास:
    सोनू झा के खिलाफ पहले भी टेल्को थाना कांड संख्या 173/18 तथा बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 32/25 दर्ज हैं।
    पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त
    Next Article सुरजीत सिंह खुशीपुर दोबारा जीते, बुरी तरह हारे मानावाल 126 मतों के अंतर से हराया, चरणजीत और परविंदर को पुलिस ने निकाला

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.