राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा कॉपर में एक्सेल इंडिया कंपनी के द्वारा मजदूरो के शोषण के मामले को लेकर लगातार मजदूरों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है मजदूरों का आरोप है कि यहां पर मजदूरों को 30 दिन तक काम कराया जाता है 26 दोनों का वेतन ही दिया जाता है रविवार को भी छुट्टी नहीं दी जाती है।
किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा भी नहीं दी जाती है ओवरटाइम का पैसा भी नहीं दिया जाता है पेमेंट भी न्यूनतम मजदूरी से कम दिया जाता है अगर किसी प्रकार की मांग करने पर उसे काम से बैठा दिया जाता है लगभग 200 मजदूर यहां काम करते हैं लेकिन मजदूरों का लगातार यहां शोषण होने के कारण कई बार मजदूरों के द्वारा यहां हड़ताल भी किया गया है।
महिला मजदूरों को रात 12:00 बजे तक काम करवाया जाता है मजदूरों का यह भी आरोप है कि 8 घंटा के जगह 10 घंटा काम करवाया जाता है कई बार मांग करने पर भी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही प्रखंड प्रमुख रामदेव बाबा ने भी एक्सेल इंडिया के कार्य शैली पर सवाल खड़े किए हैं उनका कहना है कि श्रम अधिनियम का पूरी तरह से यहां उल्लंघन किया जा रहा है अभी तक भी यहां के मजदूरों को ट्रेनिंग में ही रखा गया मजदूर का दर्जा नहीं दिया गया है ।
महिलाओं को रात 12बजे अंधेरा में भी काम करवाया जा रहा है कई बार मांग करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसके लिए जल्द ही जिला के उपायुक्त से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी और कंपनी का हड़का जाम किया जाएगा।
कंपनी के द्वारा आसपास के नदी नाले को भी प्रदूषित किया जा रहा हे।

