बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के ऐतिहासिक संस्थान दी मिलानी द्वारा बांग्ला नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को मानव सेवा के लिए “मानव सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया, वहीं मौसमी भट्टाचार्य को “हार्ट ऑफ गोल्ड” पुरस्कार प्रदान किया गया।
संस्था को यह सम्मान रक्तदान, निःशुल्क भोजन वितरण, स्वास्थ्य शिविर, शौचालय निर्माण तथा जरूरतमंदों के उत्थान के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में दी मिलानी के अध्यक्ष शेखर डे ने सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने इसे पूरी टीम को समर्पित करते हुए आभार व्यक्त किया।

