Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गढ़वा विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़वा विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गढ़वा जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने घर के सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

    बुधवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद गढ़वा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घर के अंदर व आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

    घटना की पुष्टि स्वयं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    गढ़वा विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरीम सिटी कॉलेज में SATRANG का रंग, “पीस एंड यूनिटी” थीम पर सजा सुरों का संगम
    Next Article सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री: बिहार में विकास की नई संभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.