Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में “बजरंग चाय वाले” अंकित की बहन मेहंदी कुमारी के जलने की घटना को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पं० अभिषेक पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों का सख्त खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और अमानवीय है, जिससे वे गहराई से आहत हैं तथा पीड़िता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

    पं० अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया कि इस घटना से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ षड्यंत्रकारी तत्व उनके नाम और उनकी गाड़ी को इस मामले से जबरन जोड़कर भ्रामक और असत्य बातें फैला रहे हैं, जिसका वे पूरी तरह खंडन करते हैं। गाड़ी पर किसी पार्टी विशेष का झंडा होने की बात को भी उन्होंने निराधार बताया।

    उन्होंने यह भी बताया कि जिन व्यक्तियों का नाम इस घटना में सामने आया है, वे पहले उनकी मंडली का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें पद से हटा दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि वे इस घटना का पूर्णतः विरोध करते हैं और किसी भी रूप में ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करते।

    पाठक ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और वे न्याय के पक्ष में खड़े हैं।

    वर्तमान में वे एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सिलसिले में बनारस में हैं और कार्यक्रम समाप्त होते ही पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने मेहंदी कुमारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की अफवाहों और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।

    बताया भ्रामक और निराधार मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाय दुकान में झुलसी युवती से टीएमएच अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की
    Next Article फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.