Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘अपहरण’ का आरोप निकला झूठा, स्कूल के दो छात्रों के बीच विवाद बना मारपीट, पुलिस जांच में खुलासा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘अपहरण’ का आरोप निकला झूठा, स्कूल के दो छात्रों के बीच विवाद बना मारपीट, पुलिस जांच में खुलासा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘अपहरण’ का आरोप निकला झूठा, स्कूल के दो छात्रों के बीच विवाद बना मारपीट, पुलिस जांच में खुलासा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के पास 9 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे 12वीं और 11वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई, जिसने कुछ समय के लिए सनसनी फैला दी। घटना के बाद जूनियर छात्र के परिजनों ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट के साथ अपहरण का भी गंभीर आरोप लगाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें साफ तौर पर देखा गया कि दोनों छात्र पहले एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर साथ-साथ जा रहे थे। कुछ ही देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के कुछ समय बाद जूनियर छात्र जुस्को स्कूल के पास अपने परिजनों से मिला, जहां उसने मारपीट और कथित अपहरण की जानकारी दी, जिससे मामला थाने तक पहुंचा। हालांकि पुलिस जांच में अपहरण की बात पूरी तरह से निराधार पाई गई और यह मामला आपसी विवाद का निकला। अधिकारियों के अनुसार दोनों छात्रों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव था, जो उस दिन झगड़े में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन आपस में बैठे और बातचीत के जरिए विवाद को सुलझा लिया। अंततः दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद पुलिस ने भी इसे आपसी सुलह का मामला मानते हुए आगे की कार्रवाई नहीं की।

    ‘अपहरण’ का आरोप निकला झूठा पुलिस जांच में खुलासा स्कूल के दो छात्रों के बीच विवाद बना मारपीट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएग्रीको में तेज रफ्तार कार का कहर, टीस्को क्वार्टर की दीवार तोड़ घर में घुसी
    Next Article मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत जामताड़ा में लाभुकों को पशुधन वितरण

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.