Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ जेईई मेंस की परीक्षा में हुई थी बड़ी सेटिंग, 70 कंप्यूटर बरामद, तीन गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामगढ़ जेईई मेंस की परीक्षा में हुई थी बड़ी सेटिंग, 70 कंप्यूटर बरामद, तीन गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामगढ़ जेईई मेंस की परीक्षा में हुई थी बड़ी सेटिंग, 70 कंप्यूटर बरामद, तीन गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टाटा कंसलटेंसी सर्विस के नाम पर कर्मी बदल रहे थे कंप्यूटर सिस्टम..
    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-मेंस (जेईई मेंस) की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर सेटिंग कर परीक्षार्थियों को पास कराने वाला गैंग एक बार फिर हावी था। रामगढ़ में इस गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। परीक्षा पास करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस की सूझबूझ से लगभग 70 कंप्यूटर, तीन राउटर, एक सीपीयू, चार मोबाइल फोन और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी जप्त की गई है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के सक्रियता से परीक्षा पास कराने वाला गैंग जैसे ही धराया, डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने तत्काल जांच कमेटी गठित कर इस पूरे गोरखधंधे की रिपोर्ट मांगी है।

    पास करने के नाम पर मोटी रकम की वसूली

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि रामगढ़ जिले के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित होने वाली थी। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा में चुनिंदा अभ्यर्थियों को पास करने के लिए गैंग ने मोटी रकम वसूली थी। विश्वविद्यालय के कर्मचारी की सूझबूझ के कारण ना सिर्फ एक बड़े गोरख धंधे का पर्दाफाश हुआ, बल्कि गलत कार्यों में संलिप्त तीन लोगों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार लोगों में विश्वविद्यालय के कर्मचारी (टेक्नीशियन) कोठार गांव निवासी दिनेश कुमार महतो, पिता पाथो महतो, रांची जिले के ओरमांझी थाना के ग्राम आनंदी, ठुमरटोली निवासी शकिर अंसारी पिता स्वर्गीय मो हकीक अंसारी और बिहार राज्य के सारन जिला अंतर्गत मकेर थाने के भाथा गांव निवासी सूरज कुमार सिंह, पिता कामेश्वर सिंह शामिल हैं।

    कैंडिडेट को पास करने के लिए बदले जा रहे थे कंप्यूटर

    एनटीए के द्वारा हर वर्ष जेईई-मेंस की परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा को सदाचार मुक्त संचालित करने के लिए टीसीएस को जिम्मेदारी सौंप गई थी। पिछले 4 वर्षों से रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में सी ब्लॉक में बनाए गए कंप्यूटर लैब में यह परीक्षा आयोजित होती रही है। इस वर्ष भी जब परीक्षा केंद्र के रूप में राधा गोविंद विश्वविद्यालय का नाम घोषित हुआ तो टीसीएस के कुछ कर्मचारियों ने अपने गैंग के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर चुनिंदा विद्यार्थियों को पास कराने के लिए बड़ी योजनाई। टीसीएस हर वर्ष परीक्षा से 2 दिन पहले कंप्यूटर लैब के सारे सिस्टम को अपने कंट्रोल में लेता था। इसी का फायदा उठाते हुए रविवार को टीसीएस कंपनी के कर्मचारी ओरमांझी निवासी राजेश ठाकुर, पिता तारा ठाकुर अपने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में घुसे। इस दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के कर्मचारी (टेक्नीशियन) दिनेश कुमार महतो भी शामिल थे। सभी लोगों ने गार्ड को टीसीएस का हवाला दिया और विद्यालय के अनुमति के बिना ही कंप्यूटर लैब में अवैध तरीके से कंप्यूटर को बदलने लगे। कुछ मॉनिटर, सीपीयू, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ करने लगे।

    शक होने पर कैंपस इंचार्ज को दी गई सूचना

    विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को जब शक हुआ तब उसने कैंपस इंचार्ज संजीव कुमार सिंह को सूचना दी। इसके बाद कुलसचिव निर्मल कुमार मंडल को भी वहां बुलाया गया। जब राजेश ठाकुर और उनके साथियों को यह लगने लगा कि वह अब फंस सकते हैं, तो उन लोगों ने भागना शुरू किया। राजेश ठाकुर अपने एक टीसीएस कर्मचारी रवि शंकर पिता रामधारी सिंह के साथ बाउंड्री फांदकर भाग गए। लेकिन शकिर अंसारी, सूरज कुमार और दिनेश महतो पकड़े गए। सूरज कुमार भी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन गार्ड ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जिससे वह पकड़ा गया।

    पूछताछ में दिनेश ने उजागर किया पूरा मामला

    गिरफ्तार दिनेश महतो से जब पूछताछ शुरू हुआ तो उसने पूरा राज उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि राजेश ठाकुर और रविशंकर के द्वारा उन्हें जेईई मेंस में सेटिंग की बात कही गई थी। इन्हें मोटी रकम का लालच दिया गया था। उन्हें बताया गया था की सेटिंग में कुछ लड़कों को पास करने के लिए लैब का सिस्टम चेंज करना है। सिस्टम में कुछ सेटिंग करना है ताकि परीक्षा के दिन दिक्कत ना हो। रवि शंकर, राजेश और शकिर के द्वारा प्रति मॉनिटर 10 हजार रुपए की राशि देने के बाद तय हुई थी।

    रामगढ़ थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

    इस मामले में राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव निर्मल कुमार मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कर्मचारी दिनेश कुमार महतो, फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या डब्ल्यूबी 39 ई 5455 पर सवार सूरज कुमार, टीसीएस के कर्मचारी राजेश ठाकुर, शाकिर अंसारी, टीसीएस के कर्मचारी रविशंकर, गाड़ी संख्या डब्ल्यूबी 39 ई 5455 के मालिक, छपरा जिले के काकू एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    70 कंप्यूटर बरामद तीन गिरफ्तार रामगढ़ जेईई मेंस की परीक्षा में हुई थी बड़ी सेटिंग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोमिया में हाथियों के दो झुंड देखे गए, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Next Article भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

    May 7, 2026

    साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी

    May 7, 2026

    पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

    साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी

    पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग

    कदमा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पिघलाकर बनाई गईं सोने की अंगूठियां

    महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को धूमधाम से मनाएगा झारखंड क्षत्रिय युवा संघ

    घाटशिला में डीलर की आत्महत्या से झारखंड में आक्रोश, बकाया कमीशन भुगतान की उठी मांग

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में सत्ता परिवर्तन: हिंसा और लोकतंत्र की मर्यादा | राष्ट्र संवाद

    मजबूत संगठन ही सफल कार्य का आधार : रवींद्रनाथ महतो

    भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.