महापौर संजीव सिंह एवं उप महापौर अरुण चौहान को आकाश रवानी ने किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद संवेदक संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने नव निर्वाचित महापौर संजीव सिंह एवं उप महापौर अरुण चौहान को धनबाद नगर निगम कार्यालय में प्रथम दिन पदभार लेने पर उन्हें धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंच कर अपने साथियों के साथ पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।
वही अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि धनबाद जिला में विशेष कर नगर निगम में संवेदकों के साथ भिन्न भिन्न समस्या आते रहता है उम्मीद करते है कि आपके आने से विभाग ओर संवेदक आपसी समन्वय बना कर क्षेत्र की योजनाओं को पूर्ण करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से मो० रसाद, रंजीत कुमार, राजीव सिंह, सुमीत घोष, अमित महतो, रोशन पांडे, एवं अन्य मौजूद थे।

