मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में आर्थिक मुद्दों से लेकर महोत्सव तक पर मंथन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक रांची स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित हुई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सम्मानित सदस्यगण एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन पवन शर्मा ने प्रस्तुत किया।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले से प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, काशीडीह समाज अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिलीप गोयल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, सचिव राम रत्न खंडेलवाल सहित उमेश कांवटिया, रतन सहरिया, श्रवण देबुका, धर्म चंद्र पोद्दार, विमल हरलूपका, संतोष अग्रवाल (कदमा), संतोष अग्रवाल (बालाजी), विनोद अग्रवाल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में तीन प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई—
आर्थिक अनियमितता पर गंभीर मंथन:
पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा लगभग ₹25 लाख की राशि “मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट” के नाम पर स्थानांतरित किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बताया गया कि उक्त राशि अब तक प्रांतीय समिति को वापस नहीं की गई है। ट्रस्ट द्वारा भवन निर्माण के नाम पर दी गई जानकारी को भ्रामक बताते हुए इस प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष का मनोनयन:
धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के इस्तीफे के पश्चात उन्हें झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारियां:
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आगामी मई माह में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति एवं तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।

