आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शहीद दिवस मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर स्थित आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों व शिक्षकों ने शहीदों के बलिदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
निदेशक डॉ. बी. कुमार समेत संस्थान के पदाधिकारियों ने उनके योगदान को नमन किया। इस मौके पर छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिसमें गुरमीत सिंह और रणजीत सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका कुमार ने किया।

