राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाकुलिया प्रखंड के रेंगड़पाहिड़ी में मां शीतला माता पूजा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शीतला से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां शीतला की आराधना की गई और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पार्थ महतो, चंदन महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र के विकास और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह पूजा हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ आयोजित की जाती है, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस तरह के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

