Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईचागढ़ में सनसनी: करकड़ी नदी किनारे बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ईचागढ़ में सनसनी: करकड़ी नदी किनारे बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पातकुम पुलिया के पास करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पातकुम पुलिया के समीप करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में सादा रंग के बोरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला. स्थानीय लोगों की नजर बोरे पर पड़ने के बाद शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. युवक का रंग गोरा बताया जा रहा है और उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है. युवक ने नीले रंग की शर्ट पहन रखी है.

    घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर यहां झाड़ियों में फेंक दिया गया है, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल
    Next Article गोपाल मैदान में मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.