Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कम नंबर आने पर ट्यूशन टीचर का कहर – दो मासूमों की बेरहमी से पिटाई, बच्ची की उंगली फ्रैक्चर
    जमशेदपुर झारखंड

    कम नंबर आने पर ट्यूशन टीचर का कहर – दो मासूमों की बेरहमी से पिटाई, बच्ची की उंगली फ्रैक्चर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने फाइनल परीक्षा में कम अंक आने पर दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी क्रूर थी कि एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और अभिभावकों में डर व नाराजगी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे बेलडीह चर्च स्कूल में कक्षा चौथी के छात्र-छात्रा हैं। दोनों बच्चे पढ़ाई में सुधार के लिए स्थानीय शिक्षक प्रभात के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। सोमवार को स्कूल में फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। मंगलवार को जब दोनों बच्चे अपना रिजल्ट लेकर ट्यूशन पहुंचे तो कम अंक देखकर शिक्षक प्रभात आपा खो बैठा। गुस्से में उसने दोनों बच्चों को डंडे और हाथ से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मासूम बच्चों की चीख-पुकार के बावजूद शिक्षक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार उन्हें मारता रहा। बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि जब वह शाम को अपने बच्चों को लेने ट्यूशन पहुंचीं तो उनका बेटा भयभीत अवस्था में शिक्षक को धक्का देकर उनकी ओर भागते हुए आया। बच्चों की घबराई हुई हालत देखकर उन्हें कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब घर पहुंचकर उन्होंने बच्चों के शरीर की जांच की तो दोनों के हाथ-पैर और पीठ पर मारपीट के गहरे निशान पाए गए, जबकि उनकी बेटी की एक उंगली टूट चुकी थी। इफ्तार के समय जब बच्चों की यह दर्दनाक हालत सामने आई तो पूरे परिवार के होश उड़ गए और घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जुगसलाई थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक प्रभात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बच्चों का प्राथमिक इलाज करवाया और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी काफी नाराजगी है और दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी आज देंगे धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात
    Next Article धनबाद को मिला नया तोहफा: आज PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को

    Related Posts

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    September 28, 2026

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    September 28, 2026

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.