Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में दम घुटता है तो पाकिस्तान चली जाएं सुमैया राणा: भाजपा सांसद
    Breaking News Headlines राजनीति

    भारत में दम घुटता है तो पाकिस्तान चली जाएं सुमैया राणा: भाजपा सांसद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलीगढ़: भाजपा सांसद सतीश गौतम ने रविवार को कहा कि सुमैया राणा का भारत में दम घुट रहा है तो पासपोर्ट लगाकर पाकिस्तान चली जाएं. भारत में आजादी की कमी महसूस करने वालों के लिए पाकिस्तान जाने के रास्ते खुले हैं. एएमयू में शनिवार को शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने कहा था कि भारत में अब दम घुटने लगा है.रविवार को सांसद मैरिस रोड स्थित एक होटल में लॉक्स एडं हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन की बैठक में पहुंचे थे. प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि एएमयू में कुछ छात्र जिनका पढ़ाई से कोई लेना-देना नहीं है, वह धरना दे रहे हैं.एएमयू के 80 फीसदी से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. एएमयू वीसी को कई बार पत्र लिखा जा चुका है कि माहौल शांत करें और शैक्षणिक गतिविधियों को सही करें. सीएए का विरोध करने वालों की सरकार निगरानी कर रही है और सभी के घर नोटिस भेजा जा रहा है. एएमयू में धरने पर बैठे छात्र अगले साल कैंपस में दिखाई नहीं देंगे. चंद छात्र माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं.सांसद ने कहा कि भारत में आजादी है तभी सुमैया राणा बोलकर चली गईं. कहा कि डॉ. कफील व शरजील इमाम ने भी एएमयू में स्पीच दी थी और अब पुलिस उठा लाई है. भारत के टुकड़े-टुकड़े करने, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले भी कह रहे हैं कि भारत में आजादी नहीं है. अगर भारत में किसी को आजादी की कमी खल रही है तो सीधे पाकिस्तान चला जाए.सांसद ने कहा कि सीएए का विरोध करने के दौरान देश की एकता अखंडता पर चोट करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा. एएमयू में धरना देने वाले छात्रों के घर नोटिस जारी किए जा रहे हैं. देश का अपमान करने वाले किसी सूरत में बच नहीं पाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में जमीन की खुदाई करते समय मिली 300 साल पुरानी सुरंग
    Next Article हाईटेंशन तार के चपेट में आई बस, 9 की मौत, मृतक के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.