जेईई मेन-2026 में नारायणा के विद्यार्थियों को ‘विद्या प्रतिभा सम्मान’
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची स्थित नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी के छात्रों ने जेईई मेन-2026 (जनवरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘विद्या प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समारोह में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक गौतम सुत्रधार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सेन्टर हेड संजय रंजन ने बताया कि कोल्हान टॉपर मुकुल महतो सहित कई छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी जेईई मेन व एडवांस-2026 में भी बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।

