मानगो नगर निगम चुनाव: एनडीए महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने जताया आभार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :मानगो नगर निगम चुनाव के उपरांत एनडीए महापौर प्रत्याशी Sandhya Singh ने क्षेत्र की जागरूक जनता, मतदाताओं तथा भारतीय जनता पार्टी और Janata Dal (United) सहित एनडीए के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल जीत-हार का विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी, विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
संध्या सिंह ने मानगो की जनता को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों और पारदर्शी प्रशासन को लेकर उनका संघर्ष और सेवा भाव आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप मानगो के समग्र विकास के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।
अंत में उन्होंने निर्वाचन प्रशासन, सुरक्षा बलों तथा मीडिया कर्मियों का भी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

