ग्रामीणों की जरूरतों का नया ठिकाना बना प्रकाश सुपर मार्ट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में गुरुवार को प्रकाश सुपर मार्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और क्षेत्र में नई सुविधा शुरू होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की।
सुपर मार्ट का उद्घाटन प्रकाश सरकार ने अपने परिजनों के साथ फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ, सर्फ, शैंपू, साबुन सहित दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रकाश सुपर मार्ट की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि अब तक ऐसी सुविधाएं मुख्य रूप से बड़े शहरों तक ही सीमित थीं, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए दूर जाना पड़ता था। प्रकाश सुपर मार्ट के खुलने से अब ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
उद्घाटन समारोह में सुजय नंदी, कौशिक पालित, जमाल ख़ान, तनय सरकार, इतू सरकार, सपना सिन्हा, सुतपा सिन्हा चौधरी, पूजा घोष, जीत सरकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

