आनन्दमार्ग के शिविर में 25 लोगों की हुई नेत्र जांच
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया। आनन्दमार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा कुल 25 मरीजों की नेत्र जांच की गई जिसमें 10 मरीज मोतियाबिंद पीड़ित पाए गए। अन्य सभी को चिकित्सीय सलाह दी गई। बताया गया है कि चयनित मोतियाबिंद पीड़ितों का ऑपरेशन आगामी शुक्रवार, 27 फरवरी को किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. विवेक केडिया, अनिमा घोष, जेमा गोप, आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के गोपाल बर्मन, बसन्त राम देव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश, पीयूष आनन्द आदि का सराहनीय प्रयास रहा।

