Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई में पुलिस का शिकंजा, मनीष सिंह गिरोह के दो गुर्गे हथियार सहित दबोचे गए
    जमशेदपुर झारखंड

    जुगसलाई में पुलिस का शिकंजा, मनीष सिंह गिरोह के दो गुर्गे हथियार सहित दबोचे गए

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्यों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 20 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना अंतर्गत खरकई रेलवे ब्रिज के पास गिरोह के कुछ सदस्य हथियार लेकर घूम रहे हैं और शहर के व्यवसायियों को डराकर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि मनीष सिंह गिरोह के सदस्य जुगसलाई समेत शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापारियों को धमकाकर अवैध वसूली करते हैं और रकम गिरोह के सरगना तक पहुंचाते हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के समीप खरकई रेलवे ब्रिज के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रौशन सिंह (28 वर्ष) के पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं दीपक सिंह (30 वर्ष) के पास से दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों आरोपी जुगसलाई क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुगसलाई थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 20.02.2026 के तहत धारा 111 बीएनएस एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया है कि रौशन सिंह के खिलाफ पूर्व में जुगसलाई थाना कांड संख्या 119/2023 (धारा 387/34 भा.द.वि.) दर्ज है। वहीं दीपक सिंह पर जुगसलाई और सोनारी थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यवसायियों में राहत की भावना देखी जा रही है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या, अधजला शव मिलने से सनसनी
    Next Article जुगसलाई मेयर चुनाव को लेकर आजसू का झामुमो पर तीखा हमला, निष्पक्ष चुनाव की मांग

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.