Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंदू गांछ चौक में कचरे के ढेर में धधकी आग, रविन्द्र बास्के ने प्रशासन पर साधा निशाना, एनजीटी जाने की चेतावनी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    केंदू गांछ चौक में कचरे के ढेर में धधकी आग, रविन्द्र बास्के ने प्रशासन पर साधा निशाना, एनजीटी जाने की चेतावनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के केंदू गांछ चौक स्थित सिटी सेंटर के लिए चिन्हित खाली भूखंड पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग को लेकर महापौर प्रत्याशी रविन्द्र बास्के ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों से आग सुलग रही है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बास्के ने बताया कि कचरे से निकल रही जहरीली मीथेन गैस और धुएं के कारण आसपास की कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों तथा स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो क्षेत्र गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ सकता है। बास्के ने बिना नाम लिए एक अन्य महापौर प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त भूखंड पर अवैध रूप से कचरा फेंकने की अनुमति देने के बदले मासिक शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कचरा डंपिंग पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई और आग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाया गया, तो वे मामले को एनजीटी में ले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 9 मई को भी उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण परिषद को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रेस वार्ता के दौरान दीपक सोरेन, सुधाकर हांसदा, गणेश मुर्मू और राजू मुखी मुख्य रूप से उपस्थित थे। फिलहाल क्षेत्र में धुआं और दुर्गंध से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ड 35 में सुरेंद्र सिंह का जनसंपर्क तेज, समग्र विकास का किया वादा
    Next Article जमशेदपुरी  को झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति का रघुनाथ महतो सम्मान 

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    July 17, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.