Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत महतो ने लोकसभा में उठाया फैक्ट्री- खदानों एवं एयरपोर्ट का मुद्दा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद विद्युत महतो ने लोकसभा में उठाया फैक्ट्री- खदानों एवं एयरपोर्ट का मुद्दा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत महतो ने लोकसभा में उठाया फैक्ट्री- खदानों एवं एयरपोर्ट का मुद्दा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला l सांसद विद्युतवरण महतो ने संसद में केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए एचसीएल कि ताम्र खदानों और धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मुद्दा एकबार फिर उठाया है। सांसद ने झारखण्ड सरकार पर धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण ने जबरन बाधा पहुंचाने तथा कॉपर खदानों के लीज रिन्यूअल में विलंब करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। सांसद विद्युतवरण ने कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र औद्योगिक के साथ-साथ माइंस एरिया क्षेत्र है। झारखण्ड सरकार ने राखा-चापड़ी, केंदाडीह व सुरदा कॉपर माइंस के लीज नवीकरण के लिए एनवायरनमेंट क्लियरेंस (ईसी) प्रदान करने में करीब तीन साल लगाया। इसके विपरीत एनडीए सरकार में यह काम मात्र तीन माह में पूरा कर लिया जाता था। राज्य सरकार के अनावश्यक विलंब के कारण खदान की गतिविधि आज तक ठप पड़ी हुई है। कहा कि धोबनी, किशनगढ़िया, पाथरगोड़ा और रामचंद्रपुर नोटिफाई नहीं होने के कारण ही इन खदानों का ऑक्शन नहीं हो पा रहा है। यदि ऑक्शन होता तो कॉपर माइंस क्षेत्र में रोजगार का सबसे बड़ा साधन होता। सांसद ने विपक्ष पर केंद्रीय बजट को जॉबलेस कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि खदानों से सिर्फ कॉपर ही नहीं निकलता बल्कि सोना, चांदी, यूरेनियम, निकल, कॉपर सल्फर, जिंक समेत कई बहुमूल्य रणनीतिक खनिज भी प्राप्त होती है। इसमें से कई क्रिटिकल मिनरल की श्रेणी में आते है। यह देश की ऊर्जा, रक्षा-सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग के लिए अत्यंत आवश्यक है। कहा कि देश के आगे बढ़ने में रणनीतिक खनिज की काफ़ी महत्ता होती है। सांसद ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को प्रस्ताव में रखा है। सांसद ने कहा कि चार-पांच साल पहले धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास हो चुका है। तत्कालीन एनडीए सरकार व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के प्रयास से शिलान्यास हुआ था। सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के द्वारा जमीन का एनओसी नहीं दिए जाने के ही कारण एयरपोर्ट का निर्माण नहीं हो पा रहा है। सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण होने से सिर्फ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया या कॉपर माइनिंग क्षेत्र ही नहीं ओड़िसा के मयूरभंज, क्योंझर एवं सुंदरगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, मिदनापुर, झाड़ग्राम व पुरुलिया तक के कई लोग लाभान्वित होते। सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बजट को लेकर पीएम कि सराहना क़ी।

    सांसद विद्युत महतो ने लोकसभा में उठाया फैक्ट्री- खदानों एवं एयरपोर्ट का मुद्दा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक तरफ बेटी की डोली, दूसरी तरफ जनता की टोली चुनाव प्रचार और शादी की रस्मों को एक साथ निभा रही हैं सोमवारी सोरेन
    Next Article एक्सएलआरआइ के ‘नेक्सकॉन 2026’ में 1500 युवाओं की भागीदारी, 4 स्टार्टअप्स ने किया लाइव पिच

    Related Posts

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    मसालों की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की रिपोर्ट से खुला मिलावट का राज

    FSSAI रिपोर्ट: मसालों में मिलावट का चौंकाने वाला खुलासा, 454 नमूने फेल

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    मसाले की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की चौंकाने वाली रिपोर्ट

    लोकतंत्र में सदन की गरिमा: हंगामे नहीं, संवाद और समाधान की जरूरत

    नशा मुक्त भारत: अभियानों का उत्सव और न्यायिक देरी की हकीकत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व स्मृति यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.