मुसाबनी में मनाया गया ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 138 वां जन्मोत्सव -भजन ,प्रवचन सहित कई कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी :सत्संग केंद्र मुसाबनी के तत्वावधान में ब्लॉक एरिया मरिच झांपी मैदान में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138 वॉ जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतिक गंगा प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में श्री श्री ठाकुर के अनुयायी जुटे थे। इस अवसर पर भजन, प्रवचन सहित कई कार्यक्रम हुए। ऋत्विक और अनुयायी भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। प्रार्थना, धर्म सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम,आनन्द बाजार, दीक्षा के अलावे कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप में ऋत्विक गालूडीह से विश्वनाथ साधु,रासबिहारी मंडल (बहरागोड़ा)

अरुण मन्ना, रविन्द्र नाथ घोष, युगल किशोर साव,सुदीप मोहंती,शंकर महाकुड़,शंभू चरण महाकुड़,महाकुड़, राज कुमार महाकुड़ , रामेश्वर महाकुड़, दुर्गेश, सुरेश, बिनोद दास, हरीशरण दास सुदीप मंडल, बहरागोड़ा सुषेण पात्र, रास बिहारी मंडल शाहिद घाटशिला मुसाबनी आदि क्षेत्र से भी कई गण्यमान्य लोग इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे।
इस अवसर पर प्रवचन में ऋत्विक गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि बिना गुरू ज्ञान के जीवन में सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास ज्ञान की कमी नहीं होती है। इसके बवजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है क्योंकि उनके पास गुरू का मार्गदर्शन नहीं होता है। जीवन से सफल होने के लिए मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में कई कीर्तन मंडलियों द्वारा मनमोहन संगीत प्रस्तुत किया गया।
इसके पूर्व उषा कीर्तन व प्रभात फेरी के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। पूरे दिन भजन -कीर्तन का दौर चलता रहा। सैकड़ों लोगों ने दीक्षा ग्रहण की। पांच हजार से अधिक भक्तों ने आनंद बाजार में महाप्रसाद ग्रहण किया। धर्म सभा में काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुसाबनी सत्संग केंद्र के रविंद्र नाथ घोष सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं का अहम योगदान रहा ।

