Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा पावर मजदूरों की मांगें 11 फरवरी तक नहीं मानी गईं तो 12 की हड़ताल में होंगे शामिल: एटक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा पावर मजदूरों की मांगें 11 फरवरी तक नहीं मानी गईं तो 12 की हड़ताल में होंगे शामिल: एटक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा पावर मजदूरों की मांगें 11 फरवरी तक नहीं मानी गईं तो 12 की हड़ताल में होंगे शामिल: एटक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।टाटा पावर जोजोबेरा के ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) कोल्हान प्रमंडल की ओर से साकची गोलचक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन पर दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
    एटक कोल्हान प्रमंडल के महासचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने जमशेदपुर में चल रहे विभिन्न मजदूर आंदोलनों की जानकारी देते हुए बताया कि टाटा पावर जोजोबेरा के मजदूरों की समस्याओं को लेकर 7 फरवरी को उप-श्रमायुक्त के समक्ष वार्ता की तिथि निर्धारित की गई है।
    एटक जिला उपाध्यक्ष आर.एस. रॉय ने स्पष्ट कहा कि जिला कमेटी पूरी ताकत के साथ टाटा पावर के मजदूरों के संघर्ष के साथ खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 11 फरवरी 2026 तक टाटा पावर प्रबंधन द्वारा मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में टाटा पावर के मजदूर पूर्ण रूप से शामिल होंगे।
    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मजदूरों के समर्थन में 7 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे गोविंदपुर अन्ना चौक से मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो टाटा पावर के गेट पर जाकर समाप्त होगा।
    इसके साथ ही 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए टिनप्लेट गेट, टाटा स्टील साकची गेट एवं साकची गोलचक्कर पर सभाएं आयोजित कर मजदूरों से हड़ताल के समर्थन की अपील की गई। बैठक में जफर खान, पवन सिंह, हुसैन अंसारी, याकुब खान, मनोज कुमार, संतोष प्रसाद तथा ए.एस. प्रमाणिक सहित कई एटक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    टाटा पावर मजदूरों की मांगें 11 फरवरी तक नहीं मानी गईं तो 12 की हड़ताल में होंगे शामिल: एटक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका चुनाव 2026: नामांकन संवीक्षा पूरी, 6 फरवरी को नाम वापसी
    Next Article नगरपालिका चुनाव में उड़नदस्तों की कार्रवाई से बचने के लिए दस्तावेज साथ रखने की अपील

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.