झारखंड विधानसभा में शहीद दिवस मनाया गया, दो मिनट का मौन
राष्ट्र संवाद सं
रांची:झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित सभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

