नगरपालिका निर्वाचन–2026 के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर
राष्ट्र संवाद सं
दुमका: जिले में नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू की गई है। इस क्रम में आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है।
नागरिकों की सुविधा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन, जनशिकायत एवं नियंत्रण कोषांग की स्थापना की गई है। चुनाव से जुड़ी शिकायतें अथवा सूचनाएं हेल्पलाइन नंबर 9508250080 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।

