दामाधारा में सरस्वती मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत दामाधारा में सरस्वती मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर धार्मिक वातावरण में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर निर्धारित मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान किए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हो रहा है।मौके पर निर्दय मंडल,जगत लाल घोष,पवित्र मांजी,उज्जवल घोष,सुपौल घोष,लालमोहन घोष,प्रदीप घोष आदि मौजूद थे।

