Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता, 15 नक्सली ढेर, शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी मारा गया
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता, 15 नक्सली ढेर, शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी मारा गया

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता, 15 नक्सली ढेर, शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी मारा गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चाईबासा।पुलिस महानिदेशक, झारखंड एवं महानिदेशक, सीआरपीएफ के संयुक्त नेतृत्व में चाईबासा के सारंडा जंगली क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। किरीबुरू थाना अंतर्गत विशेष अभियान ‘मेधाबुरू’ के तहत संयुक्त बलों द्वारा शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी के सशस्त्र दस्ते को निर्णायक शिकस्त दी गई है।

    आज सुबह लगभग 6:30 बजे से 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच कई चरणों में मुठभेड़ हुई। माओवादियों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई, जबकि सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान अब तक कुल 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है।

    प्रारंभिक जांच में 15 मृत नक्सलियों में से 11 की पहचान कर ली गई है, जिनमें झारखंड, ओडिशा एवं एनआईए द्वारा इनामी घोषित शीर्ष माओवादी नेता अनल उर्फ पतिराम मांझी भी शामिल है। अनल पर झारखंड में 1 करोड़, ओडिशा में 1 करोड़ 20 लाख तथा एनआईए द्वारा 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके अलावा अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटु लोहरा, लालजीत उर्फ लालु समेत कई एरिया व रीजनल कमांडर भी मारे गए हैं।

    पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक कोल्हान के सारंडा क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए विस्फोटों और हिंसक घटनाओं में अनल उर्फ पतिराम मांझी के दस्ते की प्रमुख भूमिका रही है। उसके मारे जाने से माओवादी संगठन को भारी झटका लगा है और उनकी कमर टूट गई है।

    झारखंड पुलिस ने शेष बचे उग्रवादियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और झारखंड सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” का लाभ उठाएं।
    फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। अभियान की समाप्ति के बाद अग्रतर कार्रवाई एवं विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैरव गांधी अपहरण मामला: बिहार तक पहुंची जांच, स्कॉर्पियो मालिक फरार
    Next Article सोना देवी की पुण्य स्मृति में नेत्र ज्योति यज्ञ का किया गया है आयोजन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.