Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची/जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र-2026 में ग़ैर सरकारी विधेयक के रूप में झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को दी है। उन्होंने इस विधेयक को अधिनियमित करने का भी उनसे अनुरोध किया है।

    सरयू राय ने बताया कि झारखंड के राजमहल की पहाड़ियों में अनेक जगहों पर काष्ठ जीवाश्म बहुतायत में मिल रहे हैं। साहेबगंज में सरकार ने एक जीवाश्म पार्क बनाया है, मगर साहेबगंज जिला के अन्य स्थानों पर तथा पाकुड़ जिला में भी काष्ठ जीवाश्म मिल रहे हैं। इनके संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं होने से विभिन्न मानवीय गतिविधियों के कारण यह महत्वपूर्ण विरासत नष्ट हो रही है।

    सरयू राय ने बताया कि क़रीब 12 से 14 करोड़ वर्ष पूर्व जलवायु परिवर्तन एवं अन्य कारणों से धरती की सतह पर बड़े परिवर्तन हुए। इन्हीं कारणों से जो वृक्ष एवं वनस्पतियां विविध प्रकार के खनिजों एवं रसायनों के संपर्क में आ गईं, वो हू-ब-हू प्रस्तर के रूप में परिवर्तित हो गईं। इनके अवशेष जीवाश्म के रूप में आज मौजूद हैं। ये जीवाश्म हमारी महत्वपूर्ण विरासत हैं। इनका समुचित संरक्षण हो और ऐसे विरासत स्थलों का विकास हो, इस उद्देश्य से भू-विरासत जीवाश्म विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया जा रहा है ताकि विधेयक अधिनियमित हो और उस संबंध में सरकार एक नियमावली तैयार करें।

    सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड केवल खनिजों का निर्यातक नहीं, सतत और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है: हेमन्त सोरेन
    Next Article नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा: दिनेश कुमार

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.