बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव की माता फूलों देवी का निधन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बागबेड़ा क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव की पूजनीय माता स्वर्गीय फुलों देवी (उम्र 80 वर्ष) का दिनांक 19 जनवरी 2026, सोमवार को सुबह बेला में बागबेड़ा बाबाकुटी स्थित उनके आवास पर दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बागबेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार स्वर्गीय फुलों देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। स्वर्गीय फुलों देवी का अंतिम दाह संस्कार कल दिनांक 20 जनवरी 2026, मंगलवार को सुबह बेला में बागबेड़ा बाबाकुटी आवास से प्रस्थान कर आदित्यपुर पार्वती घाट पर विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा।

