नीमडीह थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग, दो बिना नंबर प्लेट व मोडिफाइड साइलेंसर लगे बाइक जब्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नीमडीह।नीमडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें, जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे, को जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, उक्त वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, बिना नंबर प्लेट या मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा कानून का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

