Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल, धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय सरायकेला-खरसावां संवाद की अदालत संवाद विशेष हजारीबाग

    बर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल, धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 6, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मतदाता सूची पर सियासत
    नेपाल की राजनीति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल, धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।बर्मामाइंस क्षेत्र में धूल प्रदूषण, लगातार लगने वाले सड़क जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश बुधवार को एक बार फिर सामने आया। टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग बनाने के प्रयास का बस्ती बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध किया।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय पूजा मैदान को व्यावसायिक पार्किंग में बदलने की कोशिश की जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। आज टाटा स्टील के पदाधिकारियों के साथ कथित असामाजिक तत्वों द्वारा मैदान में बड़ी गाड़ियां खड़ी करने के प्रयास को लोगों ने रोक दिया।

    विरोध में रामबाबू तिवारी, सतबीर सिंह, रितेश झा, दीपक झा, शशि सिंह, सौरव श्रीवास्तव, भोला सिंह, अनिल सिंह, गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों बस्तीवासी शामिल रहे।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से धूल प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा पर तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है, चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।

    धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर बर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवेनेज़ुएला संकटः अमेरिकी निरंकुशता और वैश्विक कानूनों का हनन -ललित गर्ग
    Next Article मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी!

    Related Posts

    जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    November 27, 2026

    बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल

    November 27, 2026

    गठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    King Johnnie Casino: How Quick-Session Players Chase Instant Wins on johnnie-kash-kings-official-au.com

    Fair Go Casino Mobile: Quick Pokie Hits for Players Who Play in Short Bursts

    Roulettino Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Like Fast Answers

    Spinjo Casino: Quick-Hit Play and the Short-Burst Session Mindset

    Sports Bet Casino Mobile: Quick Sessions, Fast Decisions, and the Rhythm of Repeated Play

    जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल

    गठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल

    संविधान की प्रस्तावना से जनपीड़ा तक फैला एक जीवन

    बल्ले से निकला वैभव, क्रिकेट के आकाश में नया सूर्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.