Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सरकार गौरवशाली परंपराओं को कुचल रही है : बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा सरकार गौरवशाली परंपराओं को कुचल रही है : बन्ना गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा सरकार गौरवशाली परंपराओं को कुचल रही है : बन्ना गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी का लहू इस मिट्टी में सना है और देश के सपूत राजीव गांधी ने राष्ट्र के लिए कुर्बानी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कानून पर लगातार हमला कर रही है। बीसीसीएल, रेल सहित कई सरकारी उपक्रमों को निजीकरण के नाम पर अपने मित्रों को सौंपा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि भारत किसानों, मजदूरों और गरीबों का देश है। कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा को देश के लगभग 800 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया, जो पूरे देश में सफल योजना साबित हुई। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने का काम किया है।

    बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी की शहादत का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों ने प्रार्थना सभा में जाते समय नाथूराम गोडसे द्वारा उनकी हत्या कराई। गांधी जी ने अंतिम क्षणों में “हे राम” कहते हुए प्राण त्यागे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा को कांग्रेस पार्टी का स्मारक बताया था। पहले इस योजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकार 10 प्रतिशत राशि देती थी, लेकिन अब भाजपा सरकार द्वारा VB-GRAM G योजना लागू कर केंद्र का हिस्सा घटाकर 60 प्रतिशत और राज्य का हिस्सा 40 प्रतिशत कर दिया गया, जिससे ग्राम स्तर के मजदूरों के साथ छल हुआ है।

    पूर्व मंत्री ने आर्थिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सोना 1.35 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जबकि डॉ. मनमोहन सिंह के समय डॉलर का भाव 58 रुपये था, जो अब बढ़कर 92 रुपये हो गया है। इससे देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। नियोजनालय के आंकड़े बताते हैं कि बेरोजगारी की स्थिति बेहद खराब है।

    उन्होंने घोषणा की कि आगामी 5 जनवरी को प्रदेश स्तर पर “मनरेगा बचाओ रैली” का आयोजन किया जाएगा। यह रैली रांची के बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक मार्च के रूप में निकाली जाएगी, जिसमें राज्यभर के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और मनरेगा मजदूर शामिल होंगे।

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल नाम ही नहीं बदल रही, बल्कि दुर्भावना से ग्रसित होकर देश की परंपराओं का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस पर कभी सरदार पटेल ने प्रतिबंध लगाया था, लेकिन आज भाजपा उनके नाम पर राजनीति कर रही है। कभी बापू का चश्मा चुरा लिया जाता है तो कभी उनके नाम का अपमान किया जाता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप द्वारा युद्ध रुकवाने के बयान पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है, जो गंभीर सवाल खड़े करता है।

    प्रेस वार्ता में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रवक्ता राजीव मिश्रा सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    भाजपा सरकार गौरवशाली परंपराओं को कुचल रही है : बन्ना गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने ठंड से बचाव के लिए गरीब महिलाओं को कंबल बाटे
    Next Article जीत महतो की मौत पर भाजपा हमलावर, अर्जुन मुंडा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.