Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नववर्ष 2026 : जनपक्षधर, ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प का वर्ष – संजय राठी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां संवाद की अदालत हजारीबाग

    नववर्ष 2026 : जनपक्षधर, ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प का वर्ष – संजय राठी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नववर्ष 2026 : जनपक्षधर, ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प का वर्ष – संजय राठी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नववर्ष पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने देश के पत्रकारों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष राष्ट्रीय निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनपक्षधर पत्रकारिता को सशक्त करने का वर्ष होगा।

    संजय राठी ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सच के साथ खड़े होने, जनता की आवाज़ बनने और सत्ता से सवाल पूछने का दायित्व है। आज जब समाज अनेक चुनौतियों—महंगाई, बेरोज़गारी, पर्यावरण संकट, सामाजिक विषमता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर दबाव—का सामना कर रहा है, तब पत्रकारों की भूमिका और भी अधिक जिम्मेदार हो जाती है।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स ईमानदारी, निष्पक्षता और निर्भीकता को पत्रकारिता की मूल आत्मा मानते हुए किसी भी प्रकार की समझौता-परक, दबावग्रस्त या भ्रामक पत्रकारिता के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।
    “जनता के हित सर्वोपरि हैं, और पत्रकारिता का धर्म सत्ता नहीं, सच के साथ खड़ा होना है,” उन्होंने कहा।

    संजय राठी ने यह भी दोहराया कि वर्ष 2026 को संगठन ‘राष्ट्रीय निर्माण के लिए जिम्मेदार मीडिया’ के संकल्प के रूप में मनाएगा, जिसमें ग्रामीण भारत, किसान, मज़दूर, युवा, महिलाएँ और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, स्वतंत्रता और पेशेवर अधिकारों के लिए संघर्ष और तेज़ किया उन्होंने कहा,
    “नववर्ष 2026 में हम सब मिलकर ऐसी पत्रकारिता का निर्माण करें जो न डरती हो, न बिकती हो और न झुकती हो—बल्कि लोकतंत्र को मज़बूत करने वाली, राष्ट्र निर्माण में सहभागी और जनता के प्रति जवाबदेह हो।”

    ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प का वर्ष – संजय राठी नववर्ष 2026 : जनपक्षधर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग को लेकर भाजपा देगी धरना
    Next Article ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर नेशनल जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय संयोजक बने राजेश कुमार

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.