मानगो चावल बाजार में ताला काटकर चोरी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार के प्रवेश पथ पर विकास गुप्ता की राशन दुकान में बीती रात चोरों ने ताला व कुंडी काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद एवं लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के घरेलू उपयोगी सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह दुकान खोलने पहुंचे विकास गुप्ता ने मुख्य द्वार का ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। घटना की सूचना पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन को जानकारी दी। उन्होंने बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अवैध नशे के कारोबार से अपराध बढ़ रहे हैं।

