Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधुनिक चिकित्सा से बदली गर्भावस्था की देखभाल, गर्भ में ही संभव हो रही बीमारियों की पहचान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आधुनिक चिकित्सा से बदली गर्भावस्था की देखभाल, गर्भ में ही संभव हो रही बीमारियों की पहचान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आधुनिक चिकित्सा से बदली गर्भावस्था की देखभाल, गर्भ में ही संभव हो रही बीमारियों की पहचान

    जमशेदपुर, मेडिकल साइंस में तेजी से हो रही प्रगति ने गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे की देखभाल को पूरी तरह नई दिशा दे दी है। अब गर्भ के शुरुआती चरण में ही बच्चे से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों की पहचान संभव हो गई है और कुछ मामलों में गर्भ के दौरान ही उपचार भी किया जा रहा है। यदि गर्भधारण के बाद महिलाओं की समय-समय पर जांच होती रहे, तो होने वाले बच्चे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से काफी हद तक बचाया जा सकता है।

     

    यह बातें फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) की जेनेटिक्स एंड फीटल मेडिसिन कमेटी की चेयरमैन और अपोलो अस्पताल, कोलकाता की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीथा रामामूर्ति पाल ने कहीं। वे शनिवार को जमशेदपुर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS) के द्विवार्षिक समारोह के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

     

    डॉ. रामामूर्ति ने कहा कि फीटल मेडिसिन और जेनेटिक जांच में आई नई तकनीकों की मदद से गर्भ के पहले तीन महीनों में ही बच्चे की स्थिति स्पष्ट हो जाती है। तीसरे महीने तक बच्चे की शारीरिक संरचना विकसित हो जाती है, जिससे पहली जांच में ही कई जन्मजात विकृतियों का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन समस्याओं का इलाज संभव होता है, उन्हें गर्भावस्था के दौरान ही ठीक किया जा सकता है।

    गर्भधारण से लेकर प्रसव से पहले तक कम से कम तीन अल्ट्रासाउंड जांच कराना अनिवार्य है। विशेष रूप से पांचवें महीने में होने वाला अल्ट्रासाउंड और एनाटॉमी स्कैन बच्चे में जेनेटिक समस्याओं, रीढ़ की हड्डी की गड़बड़ी और अन्य गंभीर बीमारियों की पूरी जानकारी देता है। वहीं, गर्भावस्था के अंतिम चरण में की जाने वाली जांच से बच्चे की संपूर्ण सेहत का आकलन किया जाता है, जिससे माता-पिता को पहले से तैयारी करने का अवसर मिलता है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि कुछ जन्मजात विकृतियां ऐसी होती हैं, जिनका इलाज वर्तमान मेडिकल साइंस से संभव नहीं है। ऐसे मामलों में माता-पिता की सहमति से आगे की प्रक्रिया तय की जाती है। समय पर जांच से परिवार सही निर्णय ले पाता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।

    देश में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। पोषण की कमी, असंतुलित जीवनशैली और नियमित जांच का अभाव इसके प्रमुख कारण हैं। एनीमिया का असर न सिर्फ मां की सेहत पर पड़ता है, बल्कि बच्चे के विकास को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में थैलेसीमिया के मामले अपेक्षाकृत अधिक सामने आ रहे हैं, जिनकी पहचान अब गर्भावस्था के दौरान ही की जा रही है।

    35 वर्ष के बाद गर्भधारण करने वाली महिलाओं में जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। आंकड़ों के अनुसार, औसतन हर 700 गर्भवती महिलाओं में एक बच्चा डाउन सिंड्रोम से प्रभावित पाया जाता है, जबकि 40 वर्ष की उम्र के बाद यह जोखिम और अधिक बढ़ जाता है

    आधुनिक चिकित्सा से बदली गर्भावस्था की देखभाल गर्भ में ही संभव हो रही बीमारियों की पहचान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराध नियंत्रण के मामले में आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के चार वाहनों के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार
    Next Article पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव: मुकेश मित्तल फिर बने अध्यक्ष

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.