Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराध नियंत्रण के मामले में आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के चार वाहनों के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अपराध नियंत्रण के मामले में आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के चार वाहनों के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराध नियंत्रण के मामले में आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के चार वाहनों के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि महतो उर्फ पतली और सूरज सोय उर्फ डाकू के रूप में हुई है। दोनों एलआईसी कॉलोनी के नीचे घासी राम के घर में किरायेदार के तौर पर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर लगातार छापामारी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान अभियुक्त सूरज सोय उर्फ डाकू के घर से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जबकि अभियुक्त रवि महतो उर्फ पतली के सालडीह बस्ती स्थित घर से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके अलावा दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके एक अन्य साथी के घर से भी एक चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई। सभी मोटरसाइकिलों को विधिवत रूप से जप्त कर लिया गया है। बरामद वाहनों में एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल, दो बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस और एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त सूरज सोय उर्फ डाकू का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर, ईचागढ़, आरआईटी और कदमा थाना में चोरी एवं चोरी का माल रखने से जुड़े कुल सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ आगे भी पुलिस का सख्त अभियान जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    अपराध नियंत्रण के मामले में आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के चार वाहनों के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया थाना क्षेत्र का पूरा एरिया हो चुका है कानून मुक्त, नए थाना प्रभारी के आने के बाद से ही गुनाहगारों में पुलिस का खौफ हुआ समाप्त
    Next Article आधुनिक चिकित्सा से बदली गर्भावस्था की देखभाल, गर्भ में ही संभव हो रही बीमारियों की पहचान

    Related Posts

    जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    November 27, 2026

    बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल

    November 27, 2026

    गठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Roulettino Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Like Fast Answers

    Spinjo Casino: Quick-Hit Play and the Short-Burst Session Mindset

    Sports Bet Casino Mobile: Quick Sessions, Fast Decisions, and the Rhythm of Repeated Play

    जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल

    गठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल

    संविधान की प्रस्तावना से जनपीड़ा तक फैला एक जीवन

    बल्ले से निकला वैभव, क्रिकेट के आकाश में नया सूर्य

    AzurSlot Crash Games and Instant Wins: How Impatient Players Chase Fast Outcomes

    Spin Casino Mobile Sessions: How Quick-Hit Players Keep the Action Moving

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.