झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने दिल्ली में कांग्रेस की महा रैली के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू से की भेंट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महा रैली में सहभागिता करने के पश्चात झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री के. राजू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान राज्य में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने एवं संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

