Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में सीपीआई जिला परिषद की अहम बैठक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में सीपीआई जिला परिषद की अहम बैठक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में सीपीआई जिला परिषद की अहम बैठक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सिंहभूम जिला परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री महेन्द्र पाठक ने की, जबकि इसमें पार्टी के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर सहित जिला इकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए व्यापक बदलाव रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए श्रम कोड लागू करना मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला है। उनका आरोप है कि इन नए कानूनों से श्रमिकों की सुरक्षा, नौकरी की स्थिरता और संगठित होकर आवाज उठाने की ताकत कमजोर होगी, जिससे मजदूरों को आधुनिक गुलामी जैसी स्थिति में धकेला जा रहा है।

    सीपीआई नेताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि एक तरफ देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, दूसरी ओर महंगाई लगातार आम जनता की कमर तोड़ रही है। खाद्य पदार्थों, ईंधन और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

    बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि किसानों को आज भी उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, खेती की लागत बढ़ती जा रही है और सरकारी नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों के हित में बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही मजदूर हितों की अनदेखी और बढ़ती आर्थिक असमानता को देश के लिए गंभीर खतरा बताया गया।

    सीपीआई नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने ऐलान किया कि इन मुद्दों को लेकर जिला स्तर से लेकर राज्य और केंद्र स्तर तक व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। आने वाले दिनों में जनसभाएं, धरना-प्रदर्शन और जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनता को संगठित कर सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा।

    बैठक के अंत में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर मजदूरों, किसानों और आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और संघर्ष को मजबूत बनाएं।

    केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान जमशेदपुर में सीपीआई जिला परिषद की अहम बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायण आईटीआई में रक्तदान शिविर आयोजित, 47 यूनिट रक्त संग्रह 
    Next Article 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन अलर्ट मोड में

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.