Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल वन क्षेत्र में दलदल में फंसे बीमार जंगली हाथी की मौत, क्षेत्र में शोक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल वन क्षेत्र में दलदल में फंसे बीमार जंगली हाथी की मौत, क्षेत्र में शोक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल वन क्षेत्र में दलदल में फंसे बीमार जंगली हाथी की मौत, क्षेत्र में शोक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना के चातरमा गांव की जंगल-तराई में दलदल में फंसे जंगली हाथी की इलाज के दौरान रविवार को अंततः मौत हो गई. हाथी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मायूसी छा गई. बताया जा रहा है कि हाथी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ था और अत्यधिक भूख व कमजोरी के कारण पास के धान के खेत की कीचड़ में गिर गया था. दलदल में फंसने के बाद वह उठ नहीं सका. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाथी को तड़पते देखा और तुरंत इसकी सूचना चांडिल वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की मदद से हाथी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. वन विभाग, पशु चिकित्सकों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास के बावजूद हाथी की हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई. हाथी की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूजा- अर्चना कर रस्म अदायगी की. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि भूख और कमजोरी से तड़पकर एक जंगली हाथी की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का आरोप है कि समय रहते समुचित देखभाल और व्यवस्था होती तो शायद हाथी की जान बचाई जा सकती थी. चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन ने बताया कि यह हाथी पिछले करीब चार महीनों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. हाथी किस कारण से इस स्थान तक पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल वन विभाग मृत हाथी के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ है.

    क्षेत्र में शोक चांडिल वन क्षेत्र में दलदल में फंसे बीमार जंगली हाथी की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन अलर्ट मोड में
    Next Article जमशेदुपर पुलिस को मिली बड़ी सफालता, एम०जी०एम० थाना की पुलिस ने स्वचालित देशी पिस्तौल के साथ नाबालिग सहित एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.