Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    राष्ट्र संवाद एसए
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं पर चर्चा की। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुए मुलाकात में विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस समेत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बर्मामाइंस क्षेत्र में सड़कों की बदहाली, बढ़ता धूल-प्रदूषण, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सड़कों की निरंतर रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई कराई जाए और नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए, जिससे धूल–प्रदूषण पर नियंत्रण हो सके। उन्होंने बर्मामाइंस से स्टेशन जाने वाले रास्ते समेत सभी प्रमुख मार्गों और बस्ती क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कंपनी के पार्किंग स्थलों पर आवश्यक संसाधनों से युक्त सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती करने की बात कही।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने टूटी हुई सड़कों, कमजोर आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के क्वार्टरों और डिसमेंटलिंग के कारण बस्तियों के आवागमन के रास्ते बंद हो गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से खोला जाए। इसके साथ ही, पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा विभिन्न बस्ती क्षेत्रों में बिजली और पानी के कनेक्शन देने में हो रही देरी पर भी आपत्ति जताई और इसे शीघ्र दूर करने की मांग की।

    वहीं, टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम आर.के. सिंह ने आश्वस्त किया कि वे संबंधित अधिकारियों से शीघ्र बातचीत कर इन सभी मुद्दों पर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

    त्वरित समाधान की रखी मांग पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश
    Next Article इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    Related Posts

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    August 31, 2026

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    August 31, 2026

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    एमएमडीआर बिल पर पोटका में उलगुलान का बिगुल, गांव-गांव पहुंचकर संजीव सरदार चला रहे जन जागरण अभियान

    ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 32 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.