Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर: नगरोटा में CRPF पोस्ट पर हमला, सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकवादी
    Breaking News अपराध राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर: नगरोटा में CRPF पोस्ट पर हमला, सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकवादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू: जम्मू के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा इलाके में बान टोल के पास सीआरपीएफ पोस्ट पर चार आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियो को मार गिराया जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा. इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है.केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियो को ढेर कर दिया. अभियान अभी भी जारी है और इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है.उन्होंने ने कहा, हादसे के बाद पुलिस, सीआरपीएएफ और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरु किया गया. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह के मुताबिक, मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. फायरिंग के बाद ये आतंकी जंगल में भाग गए थे. फिलहाल एक आतंकी की तलाश की जा रही है.उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका गया, जिसके बाद ट्रक में छिपे चार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था. सांकेतिक तस्वीर (PTI)उन्होंने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर संदिग्ध जंगल के रास्ते मौके से फरार होने में कामयाब रहा. हमले के बाद हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.साथ ही नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी कर दिए गए हैं. आतंकियों ने हाईवे को घाटी पहुंचने का रुट बनाया था. आपको बता दें कि पहले भी झज्जर कोटली में इसी तरह ट्रक से श्रीनगर जा रहे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी. जिसके बाद मुठभेड़ हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरक्षण रैली के दौरान दर्ज मामले में हार्दिक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
    Next Article कोरोनावायरस: वुहान से एयर लिफ्ट किये जायेंगे भारतीय

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.