Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, 14 दिसंबर को टाटा कंपनी के दोनों गेट होंगे जाम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बर्मामाइंस की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, 14 दिसंबर को टाटा कंपनी के दोनों गेट होंगे जाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, 14 दिसंबर को टाटा कंपनी के दोनों गेट होंगे जाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बर्मामाइंस। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, धूल–धुआं, भीषण जाम, लगातार हो रही दुर्घटनाओं और नुवोको कंपनी की कथित अवैध पार्किंग से नाराज़ स्थानीय लोगों ने 14 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को बर्मामाइंस शिव मंदिर प्रांगण में विभिन्न बस्तियों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से ‘बस्ती बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले विशाल धरना–प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में कहा गया कि बर्मामाइंस और आसपास के इलाकों में उड़ती धूल, प्रदूषण और लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़क जाम और अवैध पार्किंग की समस्या भी चरम पर है। इन्हीं मुद्दों को लेकर 14 दिसंबर को टाटा कंपनी के दोनों मुख्य गेट जाम कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

    आंदोलन की अगुवाई कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने सभी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और राजनीतिक दलों से इस अभियान में जुड़कर समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की शुरुआत बुधवार सुबह 9 बजे बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क से होगी। यहां उद्योग जगत के पितामह जे.एन. टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आधे घंटे का मौन व्रत रखा जाएगा। इसके बाद टाटा जी से ‘अनुमति’ लेकर आंदोलन की औपचारिक शुरुआत होगी।

    बैठक में दीपक झा, सूरज सिंह, दुर्गा राव, अभय राय, संतोष सिंह, गुड्डू सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र रजक, संतोष ठाकुर, सौरव श्रीवास्तव, शशि सिंह, विनोद झा, मिठु चौधरी, देवा राय, राम मार्डि, कपूरा सुंडी, महालक्ष्मी देवी, बर्मा कांसारी, दयाल कांसारी, अशोक पांडे, धर्म नाग, उज्वल राय, नंदलाल, पवन नाग, शशांक शर्मा, आशीष पांडे, राजकुमारी देवी, राम दुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, सत्येंद्र रजक समेत कई लोग उपस्थित थे।

    14 दिसंबर को टाटा कंपनी के दोनों गेट होंगे जाम बर्मामाइंस की जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकड़ाके की ठंड और आवारा पशु समस्या से निपटने हेतु JNAC की दो महत्वपूर्ण पहल — अलाव व्यवस्था और पुनर्वास अभियान शुरू
    Next Article उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related Posts

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.