Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को मिले कई महत्वपूर्ण निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को मिले कई महत्वपूर्ण निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को मिले कई महत्वपूर्ण निर्देश

    विभागीय योजनाओं का मुख्य उद्देश्य लाभुकों को समय पर लाभ देना है – उपयुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई -केवाईसी, डीलर टैगिंग री-टैगिंग तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विभागीय योजनाओं का मुख्य उद्देश्य लाभुकों को समय पर लाभ देना और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता व जवाब दे ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की योजनाओं के संचालन में लाभुकों की सुविधा गुणवत्तापूर्ण सेवा और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी प्राप्त लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का समय पर वितरण हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने पीडीएस डीलरों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की तुरंत जांच कर दोषियों को नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने, सभी कार्ड धारी का सत प्रतिशत केवाईसी पूरा करने और जिन क्षेत्रों में तकनीकी या नेटवर्क की समस्या है वहां विशेष शिविर लगाने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही ई केवाईसी में सहयोग नहीं करने वाले अथवा अनावश्यक विलंब करने वाले लाभुकों की स्थलीय जांच कर नियमानुसार नाम विलोपित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी निलंबित डीलरों के जांच प्रतिवेदन शीघ्र जिला मुख्यालय भेजने तथा प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया। इसके साथ ही नमक सहित सभी खाद्यान्न और अन्य सामग्री के वितरण में लक्ष्य प्राप्ति गोदाम में खाद्यान्न का सुरक्षित और मानक अनुरूप भंडारण तथा दिसंबर माह के वितरण कार्य की रोजाना निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

    अधिकारियों को मिले कई महत्वपूर्ण निर्देश सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन पर वीआईपी लेन बंदी और ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू का विरोध
    Next Article झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.