वार्ड 30 के महीने भर से खराब कचरा उठाव गाड़ी का जल्द हो संचालन : सतीश शर्मा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वार्ड 30 के घर घर कचरा उठाव गाड़ी पिछले करीब 1 महीने से खराब पड़ी है। सर्विस सेंटर में समय से क्यूब एजेंसी द्वारा पैसे का भुगतान नहीं किए जाने के कारण गाड़ी के समय से नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण वार्ड में निवास करने वाले आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कभी कभी महज खानापूर्ति हेतु दूसरे वार्ड का गाड़ी को भेज दिया जाता है।
भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि वार्ड 30 के कचरा उठाव गाड़ी के खराब होने की सूचना कई बार नगर निगम के अधिकारियों को दी गई है लेकिन 1 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आज तक कचरा उठाव गाड़ी नहीं बन पाया है। नगर निगम के अधिकारियों और घर घर कचरा उठाव करने वाले एजेंसी के अधिकारियों में भी ताल मेल का घोर अभाव है। एक तरफ कचरा उठाव का नियंत्रण नगर निगम के अधिकारियों द्वारा किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर गाड़ी के ड्राइवर की शैलरी एवं गाड़ी के रखाव का जिम्मा क्यूब एजेंसी द्वारा कराया जाता है। पहले से ही बड़ी आबादी (लगभग 11 सौ घर) वाले वार्ड में महज एक गाड़ी से कचरा उठाव परेशानी का सबक बना हुआ है वही दूसरी ओर 1 महीने से ज्यादा समय से खराब परे गाड़ी ने वार्ड के लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। भाजपा नेता सतीश शर्मा ने जल्द कचरा उठाव को नियमित करने की मांग की है।

