Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी में महिला से पर्स छिनतई, गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी में महिला से पर्स छिनतई, गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी में महिला से पर्स छिनतई, गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट काली मंदिर के पास शनिवार देर रात एक महिला से पर्स छिनतई की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते-चलते महिला के हाथ से पर्स झपट लिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना रात करीब 10.50 बजे की है, जब परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला दुर्गाबाड़ी निवासी अनिता शर्मा अपने पति कैलाश शर्मा और पुत्र के साथ मायके से लौट रही थीं.

    टिनप्लेट काली मंदिर के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने हमला बोला. बाइक चालक ने अपने साथी से पर्स छीनने को कहा और पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स खींच लिया. अनिता ने पर्स को मजबूती से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों के जोर लगाने पर वह सड़क पर गिर गईं. गिरने के कारण उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

    घटना के दौरान अनिता का पुत्र पीछे बैठा हुआ था. उसने तुरंत अपने पिता को बताया कि “मम्मी गिर गई हैं.” इसके बाद कैलाश शर्मा ने बाइक रोककर अपनी पत्नी को उठाया और इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल ले गए. बाद में उन्होंने गोलमुरी थाना पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

    अनिता के पर्स में लगभग 7 से 8 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिन्हें लेकर बदमाश फरार हो गए. घटना के समय वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बदमाशों की बाइक की तस्वीर भी ली, जिसमें बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी.

    पुलिस ने तस्वीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

    गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल गोलमुरी में महिला से पर्स छिनतई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन, बिल्डरों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर संरक्षक शिवशंकर सिंह, अध्यक्ष हुए नीरज सिंह
    Next Article भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाने की सलाह देते हुए ग्राहक पंचायत महिला आयाम ने आयोजित की एक बैठक।

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.